फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike rider dies due to auto collision

Hardoi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to auto collision
हरदोई। ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह तेलंगाना के हैदराबाद में नौकरी करता था। एक बरात में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। वहीं से बहन की ससुराल जा रहा था। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

माधौगंज थाने के बघियारी गांव निवासी मुन्नीलाल का 18 वर्षीय पुत्र भोंदू तेलंगाना के हैदराबाद शहर में नौकरी करता था। अभी 20 दिन पहले ही रिश्तेदारी की बरात में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। सोमवार की शाम को वह अपनी बहन रागिनी की ससुराल कछौना कोतवाली के हथौड़ा गांव जाने के लिए घर से बाइक ले कर निकला था। इसी बीच रास्ते में बालामऊ से भारतखेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह घायल हो गया और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक भोंदू अपने दो भाइयों में छोटा था। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed