फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bike rider aunt and nephew died in a road accident

Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार बुआ-फूफा और भतीजे की मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
bike rider aunt and nephew died in a road accident
हरदोई। बिलग्राम रोड पर कोतवाली शहर क्षेत्र में कसरावां गांव के पास सोमवार सुबह 8:30 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बुआ, फूफा व भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हरियावां थाना के लाला पुरवा निवासी मुन्नालाल (65) रविवार को पत्नी महादेवी (60) के साथ ससुराल सांडी के मदारा गांव निवासी परशुराम के यहां गए थे। यहां परशुराम की बेटी की गोद भराई का कार्यक्रम था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह मुन्नालाल पत्नी महादेवी और साले परशुराम के पुत्र ज्ञानेंद्र (27) के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में कसरावां गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार मुन्नालाल, महादेवी और ज्ञानेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। वही, क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed