फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike market poised for a surge during Dhanteras and Diwali

Hardoi News: धनतेरस और दिवाली में उछाल मारने को बाइक बाजार बेकरार

Thu, 22 Oct 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bike market poised for a surge during Dhanteras and Diwali
फोटो-13- टीवीएस शोरूम मेंग्राहकों को गाड़ियों की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद
हरदोई। नवरात्र में वाहन बाजार में आए उछाल के बाद अब व्यापारियों को शुक्र उदय होने का इंतजार है। शुक्र उदय होने के साथ ही धनतेरस और दिवाली से जुड़ी खरीदारी शुरू हो जाएगी। बाइक बाजार में दिखे उत्साह के बीच धनतेरस पर इसके चरम पर पहुंच जाने की उम्मीद है। यही वजह है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए हर कंपनी की ओर से कोई न कोई ऑफर भी बाजार में चल रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले ही दिन से बाइक बाजार में उछाल आने लगा था। पितृ पक्ष में बेहद ठंडे रहे बाजार को नवरात्र ने गरमा दिया था। नवरात्र में अलग-अलग शोरूम में बाइकों की बिक्री बड़ी संख्या में हुई। इस सबके बीच बाइक के कुछ नए शोरूम भी शहर में खुले। अब इन शोरूम में भी भीड़ जुटने की संभावना 28 अक्तूबर के बाद से ही नजर आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल 28 अक्तूबर तक शुक्र डूबे हुए हैं। आमतौर पर शुक्रास्त होने के दौरान कुछ लोग वाहन खरीदने से बचते हैं। 29 को शुक्र उदय होगा और फिर से बाजार त्योहार की उमंग से भर जाएगा। इस सबके साथ ही बाजार में फिर से उछाल आने की उम्मीद इसलिए भी है कि धान की फसल आढ़तों तक पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब किसानों की फसल बाजार में आने लगी है, निश्चित ही बाजार पर पड़ेगा असर
केशव होंडा के मालिक केशव गुप्ता कहते हैं कि कुछ असर बाढ़ का रहा। पिछले साल जैसी बिक्री नवरात्र से दशहरा तक नहीं हो पाई। हालांकि इसकी वजह यह भी है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के किसान नहीं आए। साथ ही शुक्रास्त भी हो गया। अब किसानों की फसल बाजार में आने लगी है। नवंबर में धनतेरस और दिवाली के साथ सहालग भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में बाजार निश्चित तौर पर उछलेगा।



तायल टीवीएस के मालिक अतुल अग्रवाल का कहना है कि बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया। इसका असर बाजार पर भी है। शुक्रास्त का भी असर दशहरा में देखने को मिला। हालांकि धनतेरस के लिए बुकिंग अच्छी हुईं। किसानों के हाथ में उनकी फसल की कीमत आ जाएगी तो बाजार निश्चित तौर पर बेहतर होगा। साथ ही सहालग का सीजन भी आ रहा है।

फोटो-13- टीवीएस शोरूम मेंग्राहकों को गाड़ियों की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद

फोटो-13- टीवीएस शोरूम मेंग्राहकों को गाड़ियों की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद

फोटो-13- टीवीएस शोरूम मेंग्राहकों को गाड़ियों की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद

फोटो-13- टीवीएस शोरूम मेंग्राहकों को गाड़ियों की जानकारी देते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed