{"_id":"6480d1f3d425c410170750d7","slug":"bike-driver-killed-after-hitting-pole-fellow-injured-hardoi-news-c-12-1-274141-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: पोल से टकराई बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: पोल से टकराई बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Thu, 08 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई जिले के माधौगंज में मटियामऊ मार्ग पर फाजलपुर के पास बाइक के अनियंत्रित होने से चालक बिजली के खंभे से भिड़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ बैठा साथी जख्मी हुआ है। थानाक्षेत्र के ग्राम शाहपुर वसुदेव निवासी नरेंद्र कुमार (35) बाइक से नई बस्ती से तपनौर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
माधौगंज मटियामऊ मार्ग पर फाजलपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नरेंद्र कुमार गांव में खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार देर रात वह बाइक से अपने साथी शाहपुर वसुदेव निवासी नीरज (30) के साथ बाइक तपनौर गए थे। वहीं से आते समय सड़क की सीमा में आए बिजली पोल से बाइक टकराने से नरेंद्र कुमार की मौत हो गई और साथी नीरज घायल हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर सड़क निर्माण में बिजली के पोल सड़क की सीमा में आ गए हैं। इससे हादसा हुआ। नरेंद्र की पत्नी अनिता और दो बच्चे अभिमन्यु (10) और आदित्य (6) हैं। नरेंद्र के पिता गुलजारी ने बताया कि नरेंद्र तापनौर गांव गए थे वहां से घर वापस आ रहे थे। मोटरसाइकिल नरेंद्र चला रहे थे और हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन