{"_id":"64a9b48b8410e7e95101fab4","slug":"bike-cycle-collision-three-people-including-innocent-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1003-349-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक साइकिल की भिड़ंत, मासूम सहित तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक साइकिल की भिड़ंत, मासूम सहित तीन लोग घायल
विज्ञापन
पाली। शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर गांव के पास बाइक ने साइकिल सवार छात्रा को सामने से टक्कर मार दी। साइकिल सवार छात्रा बाल-बाल बच गई। बाइक चालक सहित मां व उसका नौ माह का मासूम घायल हो गए।
क्षेत्र के नर्सियामऊ गांव निवासी रेशमा ने बताया कि उसके नौ माह के बेटे को पीलिया की शिकायत थी। शनिवार की सुबह वह निसौली गांव निवासी भाई रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर अतरजी गांव पीलिया की झंड़फूंक कराने गई थी। सुबह आठ बजे वह झाडफूंक कराने के बाद घर वापस आ रही थी। उसी दौरान बैजूपुर गांव की एक छात्रा साइकिल से पाली स्कूल आ रही थी।
पाली-शाहाबाद मार्ग पर बेगराजपुर गांव के पास बाइक ने साइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार छात्रा तो बाल-बाल बच गई। हादसे में मां व उसका मासूम बच्चा सड़क पर दूर जा गिरे। बाइक चालक सहित मां-बेटा घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने घायलों को पाली पीएचसी भेजा। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)