{"_id":"60e9a0ad88484748af25a25f","slug":"big-statement-of-aap-leader-sanjay-singh-against-yogi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार पर हमला: आप नेता संजय बोले- यूपी में हो रही बदले की राजनीति, पंचायत चुनाव में दिखा 'तमंचा लोकतंत्र'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार पर हमला: आप नेता संजय बोले- यूपी में हो रही बदले की राजनीति, पंचायत चुनाव में दिखा 'तमंचा लोकतंत्र'
Sat, 10 Jul 2021 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:01 PM IST
सार
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी किसी से गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन मुलाकात और बातचीत सबसे हो रही है। प्रदेश के हित में जो भी होगा वह निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आप सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बदले की राजनीति हो रही है। सबका साथ, सबका विकास का नारा सरकार के कार्यों में नहीं दिखता है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में तमंचा लोकतंत्र देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश में अभी किसी से गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन मुलाकात और बतचीत सबसे हो रही है। प्रदेश के हित में जो भी होगा वह निर्णय लिया जाएगा। जनपद में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत करने आए संजय सिंह ने बताया कि एक माह में एक करोड़ लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियां बताई जाएंगी।
मिस्डकॉल और एप के जरिए पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकती है, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा सकती है तो यह उत्तर प्रदेश में भी ऐसा हो सकता है। बीते दिनों ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव से हुई मुलाकात पर आप सांसद ने कहा कि गठबंधन की बात पार्टी नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कह कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता से कराए जाने चाहिए। पंचायत चुनाव में यूपी में तमंचा लोकतंत्र देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम प्रसाद प्रेमी, सह प्रदेश प्रभारी बृज कुमारी, मिशन आत्मसंतुष्टि के संयोजक राजवर्धन सिंह राजू आदि मौजूद रहे।

बच्चों पर पहले आपस में तय कर लें
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि साक्षी महाराज ने बयान दिया था कि पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। फिर मोहन भागवत ने बयान दिया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। अब सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून ला रही है।
उन्होंने कहा कि पहले आपस में तय कर लें कि कितने बच्चे पैदा करना ठीक है। दो से अधिक बच्चों के अभिभावकों को नगर निकाय चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने की जगह विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने से वंचित करने का नियम बनाना चाहिए।
छह माह बाद यूपी से केंद्र के मंत्री भी हटेंगे
आप नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव होने के बाद वहां से केंद्र सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश में भी होना है। दावा किया कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल यूपी के मंत्री भी हटा दिए जाएंगे।