फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bicycle riding manure businessman dies due to car collision

कार की टक्कर से साइकिल सवार खाद कारोबारी की मौत

Thu, 06 Feb 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bicycle riding manure businessman dies due to car collision
फोटो-20 - रामपाल की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
पिहानी-चपरतला मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार खाद कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी रामपाल (60) पुत्र बुद्धालाल पिहानी में ब्लॉक रोड पर खाद की दुकान करते थे। गुरुवार दोपहर वे साइकिल से दुकान जा रहे थे। रास्ते में पिहानी चपरतला मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और घायल रामपाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामपाल विवाहित था, उसका एक बेटा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed