फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bicycle rider dies due to tractor collision, ruckus

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत, हंगामा

Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies due to tractor collision, ruckus
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र में महगवा-संडीला मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। दूसरे रविवार को नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे बाद कोतवाल मौके पर पहुंचे। परिजनों को कार्रवाई आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

महगवा निवासी संगम (13) पुत्र सर्वेश पाल पड़ोसी दोस्त जगन्नाथ (9 ) पुत्र रामकिशोर के साथ महगवा-संडीला मार्ग पर साइकिल से शनिवार की देर शाम मैदान में खेलने जा रहा था। इसी दौरान धर्मकांटा के सामने पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने संगम को रौंद डाला। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर में फंसकर मृतक संगम को लगभग 25 मीटर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन

उसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक फरार हो गया। ट्रैक्टर पर सवार गांव के रहीस, फुन्नू, वकील घायल हो गए थे। संगम प्राथमिक विद्यालय महगवा में कक्षा पांच का छात्र था। संगम तीन भाई व एक बहन हैं। इसमें वह तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम के पिता चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं। ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई नहीं होने से रविवार की दोपहर मृतक के परिजन पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए महगवा-संडीला जाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed