फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhatizi drink poison, bua feel in well and died

डांट से नाराज भतीजी ने पी डाई तो बुआ ने कुएं में लगा दी छलांग, मौत

Fri, 13 Nov 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
bhatizi drink poison, bua feel in well and died
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली में बुआ की डांट से आहत किशोरी ने डाई पी ली। इसका पता लगने पर बुआ ने कुएं में छलांग लगा जान दे दी। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली निवासी बसंती (17) की बुआ कल्पना निवासी बानेकुइयां जनपद सीतापुर कुछ समय से मायके में थी। बसंती की मां ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पुत्री फोन पर किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। इससे नाराज होकर बुआ ने उसे डांट दिया। इस पर बसंती ने घर में रखी डाई पी ली। इसका पता चलने पर बुआ कल्पना ने गांव स्थित कुएं में कूद गई। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और कुएं से कल्पना को निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक डूबने से कल्पना की मौत हो गई। बसंती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कल्पना के डेढ़ वर्ष की एक पुत्री है। उसका पति रवि दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। बसंती के पिता इंद्रकुमार फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। शुक्रवार को ही कल्पना को अपनी ससुराल वापस जाना था, लेकिन घटना हो गई। बेहटागोकुल के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed