फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhatha labour murder

हरदोई : भट्ठा मजदूर की हत्या कर सुखेता नदी में फेका शव

Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhatha labour murder
बेहटागोकुल (हरदोई)। थाना क्षेत्र के शिरोमणिनगर गांव में शुक्रवार देर शाम भट्ठा मजदूर की हत्या कर शव सुखेता नाले में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न शव देखा तो हड़कंप मच गया। मृतक के कान, आंख व अंगुली में चोटें मिलीं हैं। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर शराब के बकाया रुपये छीनकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिरोमणिनगर निवासी अतुल (35) पीलापुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करता था। भाई सौरभ ने बताया कि अतुल शुक्रवार शाम भट्ठे से हिसाब कर रुपये लेकर घर आ रहा था। देर शाम उसने बहन रिंकी को फोन कर पीलापुर के बाहर देवस्थान के पास कुछ लोगों के मारपीट करने की बात कही थी। जब वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो अतुल नहीं मिला।
विज्ञापन

उसका फोन भी बंद था। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित सुखेता नाले में उसका शव उतराता मिला। सौरभ ने बताया कि अतुल के दाहिने कान से खून बह रहा था। बाईं आंख में जख्म, गले व हाथ की अंगुलियों पर खरोंच के निशान थे। अतुल शराब पीने का लती था। पीलापुर गांव के कुछ लोग कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्हीं लोगों ने रुपये छीनकर भाई की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed