{"_id":"66e5c4fdaf1ea6ebdc026b0a","slug":"bhandara-was-organized-after-worshiping-ganesh-joy-was-seen-in-immersion-processions-hardoi-news-c-213-1-sknp1036-119741-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गणेश पूजन कर भंडारे का हुआ आयोजन, विसर्जन यात्राओं में दिखा उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गणेश पूजन कर भंडारे का हुआ आयोजन, विसर्जन यात्राओं में दिखा उल्लास
विज्ञापन
हरदोई। श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल के तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव में शनिवार को गणेश पूजन कर भंडारा आयोजित किया गया।
गणेश पंडाल के बाहर शुरू किए गए भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को समिति द्वारा गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया जाएगा।
शहर में आयोजित गणेश महोत्सव में श्री सिद्धी विनायक समिति के पंडाल में कन्याभोज व भंडारा का आयोजन हुआ। पंडाल में गणेश जी की प्रतिमा के सामने मूर्ति पूजन किया गया। पंडित शैलेष शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर यज्ञ कराया और गणेश जी को भोग लगाया। इसके उपरांत कन्याभोज कर पंडाल के बाहर लोगों को प्रसाद का वितरण किया।
समिति के गोपाल मेहरोत्रा ने बताया कि रविवार को शोभायात्रा निकाल कर मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप रस्तोगी, पोला रस्तोगी, भोला रस्तोगी, मनु मराठा, सचिन मराठा, नीरज कपूर व रूचिर गुप्ता मौजूद रहे। सनातन धर्म प्रचार महासभा के तत्वावधान में महाराज सिंह पार्क स्थित बाबा महाराजेश्वर ब्रह्मदेव दरबार में प्रथमेश्वर श्री महागणपति चतुर्थ आगमन महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अंतर्यामी वाजपेई, श्री देवेश सिंह, श्री सूरज गुप्ता, पप्पू गुरु, अमन, उज्ज्वल रहे।
विज्ञापन
पाली कस्बे में मां दुर्गा मंदिर (भूदर वाली मठिया) पर चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम पांच बजे गर्रा नदी पर पहुची। जहां विसर्जन हुआ।
गोपाल वाजपेयी, आकाश गुप्ता, शिवम तिवारी सूरज शुक्ला, अतुल वाजपेयी, मोहन कटियार, अरविंद वाजपेयी, धीरू, अतुल त्रिवेदी, कन्हैया आदि मौजूद रहे।