फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhakuyu performed and submitted a memorandum

भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन

Sat, 06 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhakuyu performed and submitted a memorandum
हरदोई संडीला में एसडीएम को ज्ञापन देकर वार्ता करते सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष सुनील - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों, ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों पर भी शनिवार को भाकियू के अलग-अलग गुटों ने विरोध प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। इस दौरान चक्का जाम की आशंका को लेकर पुलिस खासी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू के संभावित प्रदर्शन को लेकर जहानीखेड़ा में नेशनल हाईवे पर पुलिस की सख्त पहरेदारी रही। कस्बे में भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कोतवाल महेश चंद, जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी, कस्बा चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी अलग-अलग जगह पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

कोतवाल महेश चंद ने बताया कि मझिया में किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू राष्ट्रीयतावादी व भाकियू संयुक्त मोर्चा ने रमाकांत अर्कवंशी व अरविंद सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर एसडीएम संडीला मनोज कुमार श्रीवास्तव को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने भी तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (भानु गुट) पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नेह लखपेड़ा मेला स्थल में विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने तहसीलदार मूसाराम थारू को ज्ञापन सौंपा। यहां दिलाराम राजपूत, राजेश्वरी, चेतराम राजपूत व भगवान बख्श सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं बरंडारी मोड़ पर दूसरे गुट के युवा जिलाध्यक्ष लल्ला सिंह ने भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed