फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhakiyu protest in awas fraud case

आवास आवंटन में धांधली बता भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu protest in awas fraud case
-कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारी व का - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रधानमंत्री आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने शनिवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष डॉ. हरिनाम सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत लूमामऊ में प्रधानमंत्री आवासों में अपात्रों का चयन किया गया है। शौचालयों में बेस लाइन से हटकर पात्रों को वंचित कर दिया गया है। कोथावां के ग्राम अटवा में ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। जिससे लोग त्रस्त हो चुके हैं। इस दौरान जिला महासचिव अरविंद सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोशालाएं खाली, मवेशी नष्ट कर रहे फसल
हरदोई। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह यादव ने कहा कि कोथावां के प्रत्येक न्याय पंचायत में गोशाला है, लेकिन फिर भी अन्ना पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने शादी अनुदान पर भी सवाल उठाए। कहा कि 2013-14 में वृद्ध व शादी अनुदान को लेकर कई आवेदन हुए लेकिन कोई अनुदान नहीं दिया गया। जांच कराकर अनुदान दिलवाया जाए। इस मौके पर सुरेश सिंह, राधेश्याम, रामसेवक, इतवारी, रतीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को दिलाया जाए ब्याजमुक्त ऋण
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों ने 19 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करके उन्हें ब्याज मुक्त ऋण दिलाकर चुनाव पूर्व किया गया वादा पूरा किया जाए। किसानों की फसलों के लागत मूल्य में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर भाव तय किए जाएं। 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके किसान मजदूरों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाई जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, सरदार बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed