फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhakiyu leader injured in suspicious circumstances, two accused

Hardoi News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से भाकियू नेता घायल, दो पर आरोप

Thu, 06 Nov 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu leader injured in suspicious circumstances, two accused
फोटो-36-मेडिकल कॉलेज में भर्तीं राहुल। संवाद
शाहाबाद। घायल चाचा का मेडिकल कराने जा रहे भाकियू नेता संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गए। गांव के ही पिता पुत्र पर तमंचे से गोली मारने का आरोप है। अंडकोष में गोली लगने के कारण पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव निवासी विनोद कुमार खेती करते हैं। विनोद के मुताबिक, गांव निवासी कमलेश के मकान के सामने उनका खेत है। खेत की सफाई के दौरान वहां पड़ी कमलेश की ईंटें हटाने के लिए विनोद ने कहा था। इसको लेकर बुधवार को कमलेश ने विनेाद पर हमला कर दिया था। फावड़ा हाथ में लगने से विनोद घायल हो गए थे। विनोद की तहरीर पर बुधवार को ही शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कमलेश का चालान शांतिभंग की
विज्ञापन

आशंका में कर दिया गया था। बृ़हस्पतिवार को विनोद अपने भतीजे राहुल दीक्षित (31), भाकियू (अखंड) के मीडिया प्रभारी हैं, के साथ मेडिकल कराने सीतापुर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से बैठे कमलेश राठौर ने अपने बेटे के साथ मिलकर तमंचे से राहुल पर फायर कर दिया। राहुल घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तमंचे की गोली अंडकोष में लगने के कारण घटना को लेकर पुलिस कई संदेश जता रही है। पुलिस ने जांच के लिए राहुल के अधोवस्त्र भी कब्जे में लिए हैं। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed