{"_id":"6ada48207dc9d108c90d4854","slug":"better-coordination-between-advocates-and-the-administration-will-make-the-justice-system-more-accessible-dm-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158885-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं और प्रशासन के बेहतर तालमेल से सुलभ होगी न्याय व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं और प्रशासन के बेहतर तालमेल से सुलभ होगी न्याय व्यवस्था : डीएम
विज्ञापन
फोटो-36-कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम राहुल पांडेय। संवाद
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करेगा। न्याय व्यवस्था को सुलभ बनाने के लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। कहा कि रिकॉर्ड रूम से नकल मिलने में हो रही देरी और राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा जल्द ही की जाएगी। जिलाधिकारी बृहस्पतिवार दोपहर बाद बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
जिलाधिकारी पद का कार्यभार संभालने के बाद राहुल पांडेय बृहस्पतिवार को पहली बार बार एसोसिएशन के सभागार पहुंचे। यहां पहुंचने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में राजस्व और अन्य न्यायालयों से संबंधित प्रशासनिक समस्याओं को उठाया। रिकॉर्ड रूम से प्रमाणित प्रतियां मिलने में हो रही देरी पर भी अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की।
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जो भी बिंदु उठाए हैं उन पर समीक्षा कर जल्द ही समस्या निस्तारित कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, उदयवीर सिंह, उमेश द्विवेदी, पूर्व महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान, आदर्श पांडेय, महेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे।