फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Being identified to come forward

आगे आएं अपनी पहचान बनाएं

Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Being identified to come forward
नारी सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा प्रयास से गांधी भवन में बुधवार को ‘नारी सम्मान’ समारोह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंच से समाज में ऊंचा स्थान बनाने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अधिकारियों ने महिलाओं से संबंधित सरकार की योजनाओं पर रोशनी डाली। वक्ताओें ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान 117 छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक भी बांटे गए।
विज्ञापन


‘नारी सम्मान’ संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल, सीडीओ राधेश्याम, एएसपी बीसी दुबे, बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, समाज सेविका उर्मिला श्रीवास्तव, सुधा विद्या वाचस्पति ने किया। पालिका अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तभी सफल माना जाएगा जब महिलाएं अपने आप को मानसिक रूप से स्वतंत्र समझ सकें। जब उन्हें कोई प्रताड़ित न करें।
विज्ञापन


जहां उन्हें दहेज के लालच में जिंदा न जलाया जाए। कन्या भ्रूण हत्या न की जाए। दुष्कर्म की घटनाएं न हों। तब कहीं जाकर कहा जा सकता है कि महिलाओं का देश में सम्मान है और उन्हें वह गौरव व जीने का हक मिल रहा है जो उन्हें मिलना चाहिए। इसके  लिए महिलाओं में सजगता बहुत जरूरी है। उन्होंने अमर उजाला व प्रदेश सरकार के इस तरह के जागरूकता वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सीडीओ राधेश्याम ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण व उनके उज्ज्वल भविष्य की खातिर प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं को लागू किया है। हम सभी का दायित्व बनता है कि योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले। डीआईओएस कार्यालय की ओर से 117 छात्राओं को कन्या विद्याधन के चेक बांटे गए। महिलाओं के संबंध में चलाई गई प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाले पंफ्लेट भी बांटे गए।


कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी, मधु शुक्ला, प्रवक्ता एमपी सिंह, डीसी बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह,  जिलाक्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सुनीता त्यागी, दयाशंकर मिश्रा आदि रहे। संचालन परिषदीय स्कूल की शिक्षिका मधु सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed