फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Before reaching the in-laws, the bride and groom reached the police station to testify

Hardoi News: ससुराल पहुंचने से पहले गवाही देने थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Before reaching the in-laws, the bride and groom reached the police station to testify
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम नंगेखेड़ा गांव में आई बरात में बरातियों को गांव के बाहर नाश्ते के बाद पानी नही मिला तो आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। मामला थाने तक पहुंच गया तो मामले में बरात पहुंचने से पहले दूल्हा और दुल्हन को थाने पहुंचकर मारपीट की गवाही देनी पड़ी।
विज्ञापन

थाना अतरौली बंजरा मजरा घेरवा निवासी दूल्हे की मां मीरा देवी पत्नी सोबरन लाल ने बताया कि शनिवार की रात 11बजे पुत्र सत्यप्रकाश की बरात ग्राम नंगेखेडा मजरा कुरौध थाना अतरौली गई थी। गांव के बाहर बरातियों को नाश्ता कराया गया, लेकिन उसके बाद पानी नहीं दिया गया। इस बात को लेकर आपस में बरातियों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्राम बंजरा निवासी अरविंद, रितिक, रजनेश, सरुफे ने गालियां देते हुए नाश्ता फेंक दिया। दूल्हे का मामा भीखपुर ऐमा निवासी जगदीश ने विरोध किया। इस पर जगदीश को पीटा। दूल्हे के पिता को जान से मार डालने की धमकी दी। यह भी धमकी दी कि दूल्हा-दुल्हन घर आए तो गाड़ी तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता मीरा देवी ने बताया कि गवाही के लिए दूल्हे व दुल्हन को थाने लाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed