फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Before Holi, the residents of Kachhauna will get the gift of 21 construction works.

Hardoi News: होली से पहले कछौना के बाशिंदों को 21 निर्माण कार्याें की सौगात

Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Before Holi, the residents of Kachhauna will get the gift of 21 construction works.
फोटो-25-लोकार्पण और ​शिलान्यास करते (बाएं से) नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण, भाजपा के जिला उपाध्य
कछौना। नगर पंचायत के बजट से कराए जाने वाले 14 कार्यों का शिलान्यास और सात कार्याें का लोकार्पण बुधवार काे हुआ। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, एमएलसी अशोक अग्रवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ने संयुक्त रूप से लोकार्पण और शिलान्यास किए। नगर पंचायत परिसर में हुए आयोजन में विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में अनटाइड फंड से पांच और राज्य वित्त के बजट से एक कार्य कराया गया है। इन कार्याें में सीसी रोड के निर्माण के साथ ही नालियों का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा 15वें वित्त के टाइड फंड से चार, अनटाइड फंड से तीन, राज्य वित्त के बजट से पांच और स्टांप शुल्क से मिले शुल्क से दो कार्याें को कराए जाने के लिए शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि 67 लाख 50 हजार 284 रुपये से कराए गए कार्याें का लोकार्पण कराया जा रहा है जबकि दो करोड़ 59 लाख 20 हजार रुपये से होने वाले कार्याें का शिलान्यास हो रहा है। पूर्व मंत्री और विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य और जनता की सेवा को ध्येय बनाकर कार्य करना चाहिए। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास के लिए वह हर संभव मदद को तैयार हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित और संदीप सिंह, जिला मंत्री अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





73 लाख रुपये से बनेगी नगर की मुख्य सड़क
नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला ने बताया कि नगर के मुख्य चौराहे से स्टेशन तक सड़क की दशा काफी खराब है। 1800 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 73 लाख रुपये से कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। होली में निर्माण कार्य से जनता को परेशानी न हो इसलिए होली के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। इस कार्य का शिलान्यास बुधवार को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed