फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BDO, APO asked for reply, adverse entry to two including accountant

Hardoi News: बीडीओ, एपीओ से जवाब मांगा, लेखाकार समेत दो को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 12 Mar 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
BDO, APO asked for reply, adverse entry to two including accountant
कछौना। सीडीओ सान्या छाबड़ा को ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेख अधूरे मिले। वित्तीय पत्रावली पर ब्लॉक प्रमुख के हस्ताक्षर ही नहीं मिले। सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। बीडीओ से जवाब तलब किया है और लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने बृहस्पतिवार को कछौना ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण में शिकायत, स्थापना और लेखा पटल आदि पर अभिलेखों का परीक्षण और रख-रखाव देखा। योजनाओं-कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा की। कई वित्तीय पंजिका में ब्लॉक प्रमुख के हस्ताक्षर ही नहीं मिले। यह देखकर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीडीओ महेश चंद्र से जवाब तलब और लेखाकार राकेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। वहीं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार न दिए जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुज श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस और पटल सहायक राज बहादुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। बीडीओ को निर्देशित किया कि 31 मार्च तक सभी पूरे होने वाले आवासों के लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन

राजकीय पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में औषधियों की प्रविष्टि स्टॉक रजिस्टर में दर्ज न किए जाने पर फार्मासिस्ट अशोक कुमार के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत संतोष कुमार, एडीओ ग्राम विकास रविंद्र पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed