{"_id":"61b63f1f1d4e4a0870358ac4","slug":"bdc-nomination-without-infermation-hardoi-news-knp669203027","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद कर दी, बिना अधिसूचना बीडीसी पद पर कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद कर दी, बिना अधिसूचना बीडीसी पद पर कराया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज (हरदोई)। पंचायत उपचुनाव के लिए हुए नामांकन के बाद ब्लाक में उस समय हड़कंप मच गया जब आरओ व एआरओ को यह पता चला कि बिना अधिसूचना के ही उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर नामांकन कर लिया। अकेला नामांकन होने के बाद प्रत्याशी व समर्थक निर्विरोध होने की संभावनाएं देख खुशियां मनाने लगे। बाद में जिम्मेदारों ने सफाई में कहा कि नामांकन भेजेंगे नहीं।
ब्लाक के रूदामऊ में बीडीसी रामप्रकाश की मृत्यु होने के बाद पद रिक्त हो गया था। लेकिन अधिसूचना में इस पद को शामिल नहीं किया गया। इस बार प्रधान के चार व ग्राम पंचायत सदस्य के 141 रिक्त पदों पर नामांकन कराया जा रहा है। इसको लेकर आयोग ने फिर जिला स्तर पर विधिवत जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी की।
सभी को पता था कि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा किसी अन्य पद पर कहीं नामांकन नहीं हैं। लेकिन इसके बाद भी न सिर्फ नामांकन करने वाले पहुंच गए बल्कि आरओ व एआरओ ने नामांकन भी कर लिया। पूछने पर उन्होंने बीडीसी के रिक्त पद पर एक ही नामांकन होने की बात भी बता दी। जब एआरओ मंसूर असलम से यह कहा गया कि बीडीसी पद पर तो अधिसूचना ही नहीं जारी तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि जारी है। इसके बाद जिला मुख्यालय से फोन जाने के बाद पूरे ब्लाक के संबंधित अधिकारियों की हाथ पांव फूल गए। आरओ बीडीओ नरोत्तम कुमार ने फोन भी उठाना बंद कर दिया। बीडीसी पद पर रमेश चंद्र ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि यह गलत है। आरओ व एआरओ को इस बाबत जानकारी होनी चाहिए। फिलहाल इस नामांकन का कोई मतलब नहीं है।