फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BDC member dies of collision with Bolero

बोलेरो की टक्कर से बीडीसी सदस्य की मौत

Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 30 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
BDC member dies of collision with Bolero
रोेते बिलखते बीडीसी सदस्य के परिजन - फोटो : amarujala

कासिमपुर (हरदोई)।  बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे बेहंदर ब्लॉक के साइकिल सवार बीडीसी सदस्य की गुरुवार दोपहर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव रखकर एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। एसओ ने एसडीएम संडीला से बात की और परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी भइयालाल (40) बेहंदर ब्लॉक के वार्ड 12 से बीडीसी सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा रंजीत है। भइयालाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता थे। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरे नंबर की बेटी रामरानी की शादी ढलुवा गांव में तय कर दी थी। एक मई को तिलक और पांच मई को शादी है।
विज्ञापन


गुरुवार को भइयालाल बड़ी बेटी की सुसराल शादी का निमंत्रण पत्र देने गए थे। लौटते समय दोपहर में लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जेब में मिले मोबाइल से राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर भीड़ ने शव एक्सप्रेसवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ कासिमपुर बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में एसओ ने एसडीएम संडीला एपी सिंह से बात कर तहसील से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed