फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bawan bdo explanation not valid

बावन के बीडीओ का स्पष्टीकरण अमान्य, कार्यवाई की तैयारी

Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
bawan bdo explanation not valid
हरदोई। बावन के खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जिला कृषि रक्षा अधिकारी की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोशल ऑडिट के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई बैठक में गैरहाजिरी पर उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना गया है। डीडीओ का कहना है कि व िबिना अनुमति बाहर थे। फोन पर सही सूचना नहीं दी थी। सूत्रों के अनुसार उन पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर 22 नवंबर को सोशल ऑडिट की बारीकियां बताने के लिए जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कार्यशाला बुलाई थी। इसमें बावन बीडीओ का प्रभार संभाल रहे जिला कृषि रक्षा अधिकारी एसएन राम नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने स्पष्टीकरण तलब किया था। एसएन राम को भेजे गए पत्र में डीडीओ ने स्पष्ट लिखा है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। रविवार को बीडीओ मुख्यालय पर नहीं थे और सोमवार को भी मुख्यालय पर नहीं आए। फोन पर हुई बात में रास्ते में होने और बैठक में पहुंचने की बात पता चली, लेकिन न तो ब्लाक कार्यालय पहुंचे और न बैठक में शामिल हुए। मंगलवार को भी बावन ब्लाक मुख्यालय में शाम पांच बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने कहा है कि इससे स्पष्ट है कि बिना अनुमति और अवकाश के मुख्यालय से बाहर थे। महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बावन के बीडीओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed