{"_id":"61b78e7c13fe7f731d0e9b98","slug":"bawan-bdo-explanation-not-valid-hardoi-news-knp6693675181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावन के बीडीओ का स्पष्टीकरण अमान्य, कार्यवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावन के बीडीओ का स्पष्टीकरण अमान्य, कार्यवाई की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बावन के खंड विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जिला कृषि रक्षा अधिकारी की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोशल ऑडिट के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाई गई बैठक में गैरहाजिरी पर उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना गया है। डीडीओ का कहना है कि व िबिना अनुमति बाहर थे। फोन पर सही सूचना नहीं दी थी। सूत्रों के अनुसार उन पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
जिला मुख्यालय पर 22 नवंबर को सोशल ऑडिट की बारीकियां बताने के लिए जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कार्यशाला बुलाई थी। इसमें बावन बीडीओ का प्रभार संभाल रहे जिला कृषि रक्षा अधिकारी एसएन राम नहीं पहुंचे।
इस पर डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने स्पष्टीकरण तलब किया था। एसएन राम को भेजे गए पत्र में डीडीओ ने स्पष्ट लिखा है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। रविवार को बीडीओ मुख्यालय पर नहीं थे और सोमवार को भी मुख्यालय पर नहीं आए। फोन पर हुई बात में रास्ते में होने और बैठक में पहुंचने की बात पता चली, लेकिन न तो ब्लाक कार्यालय पहुंचे और न बैठक में शामिल हुए। मंगलवार को भी बावन ब्लाक मुख्यालय में शाम पांच बजे पहुंचे।
विज्ञापन
डीडीओ ने कहा है कि इससे स्पष्ट है कि बिना अनुमति और अवकाश के मुख्यालय से बाहर थे। महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बावन के बीडीओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।