फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Banyan branch fell on the toilet, middle-aged man died after getting buried under the debris

Hardoi News: शौचालय पर गिरी बरगद की डाल, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत

Thu, 23 May 2024 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Banyan branch fell on the toilet, middle-aged man died after getting buried under the debris
मल्लावां। शौचालय पर बरगद के पेड़ की डाल टूटकर गिर जाने से शौचालय ढह गया। शौचालय में लघुशंका कर रहे अधेड़ की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कुतुवापुर निवासी लालाराम (50) खेती करते थे। बुधवार को आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे वह घर के बाहर बने शौचालय में लघुशंका करने गए थे। इसी दौरान बाहर लगे बरगद के पेड़ की डाल टूटकर शौचालय पर गिर गई। शौचालय ढह गया और मलबे में लालाराम दब गए। डाल टूटने और शौचालय गिरने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मलबे को हटाकर लालाराम को निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed