फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bankamitra flies 35 thousand women

बैंकमित्र ने महिला की आवास किस्त से उड़ाए 35 हजार

Thu, 27 Jul 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 27 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bankamitra flies 35 thousand women
Money - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। बैंक मित्र ने जालसाजी करके महिला की लोहिया आवास की आई किस्त से 35 हजार रुपये पार कर दिए।  पीड़िता को जानकारी होने पर वह शाखा प्रबंधक  के पास शिकायत लेकर पहुंची। शाखा प्रबंधक ने उसे टरका दिया। काफी गिड़गिड़ाने पर शाखा प्रबंधक ने बैंकमित्र से उसके खाते में पांच हजार रुपये वापस कराए। पीड़िता की आवास से अब भी 30 हजार रुपये गायब हैं। जब वह बैंक मित्र की शिकयत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी विपिन मिश्रा को फरियाद सुनाई।

विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी नीरज निशक्त है। उसकी पत्नी मंजू का बैंक ऑफ इंडिया की शाखा रुपापुर में तीन साल पुराना खाता है। मंजू बैंक मित्र के माध्यम से ही बराबर लेनदेन करती है। उसको जून में लोहिया आवास मिला था। जिसमें 1037500 रुपये की दो किस्तें मंजू के खाते में आ चुकीं थी। 26 जून को बैंकमित्र ने गलत तरीके से आईडी लगाकर उसके खाते से तीन बार में 15 हजार रुपये पार कर दिए। दूसरी बार 3 जुलाई को उसके खाते से 10 हजार निकाले गए।
विज्ञापन


उसके मोबाइल पर बार-बार मैसेज आने पर उसने गांव में लोगों को दिखाया। ग्रामीणों ने उसे खाते से नगदी निकाले जाने की जानकारी दी। वह शाखा प्रबंधक के पास शिकायत लेकर गई, शाखा प्रबंधक ने उसे टरका दिया। पीड़िता का आरोप है उसको खाते में आई लोहिया आवास की किस्त से अभी भी 30 हजार गायब है। पीड़ित बैंक मित्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। पुलिस ने फरियाद सुने बगैर उसे भगा दिया। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी विपिन कुमार को दुखड़ा सुनाया। एसपी ने पीड़िता को मदद का अश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed