फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank workers strike turnover of more than 50 million

बैंक कर्मियों की हड़ताल से 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित

Sat, 09 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 09 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bank workers strike turnover of more than 50 million
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आवाहन पर शुक्रवार को जिले की कई बैंकों की शाखाओं में हड़ताल रही। 75 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने से 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहने का दावा किया गया। हड़ताल के चलते संबंधित बैंक शाखाओं के ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मियों ने हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला मंत्री आरके पांडेय ने हड़ताली कर्मियों का नेतृत्व करते हुए बैंक आफ इंडिया शाखा के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला मंत्री ने कहा कि हड़ताल में प्रमुख रूप से बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, आंध्रा बैंक, कारपोरेशन बैंक, पीएसबी, केनरा बैंक आदि की 75 से अधिक शाखाओं में कामकाज ठप रहा है। 50 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन बैंकों के 10 लाख से अधिक ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना। कर्मचारियों को यह हड़ताल मजबूरी में करनी पड़ी है क्योंकि बार बार कहे जाने के बाद भी बैंकों में सेवा शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके बाद भी सुनवाई न हुई तो मजबूरन आगे चलकर हड़ताल को लंबा खींचना होगा। इस मौके पर बैंक कर्मचारी नेता अजय मेहरोत्रा, धीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश पांडेय, आरके मिश्रा, आरसी बाजपेई, मो. असलम, गोपाल सक्सेना, गौरव अवस्थी, वर्षा मेहरोत्रा, रोचिन सिंहा, दिनेश आदि मौजूद रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed