Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank manager arrested in bribery case

Hardoi News: घूस कांड का आरोपी बैंक प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bank manager arrested in bribery case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृत करने के नाम पर घूस मांगने के आरोपी शाखा प्रबंधक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार देर रात लखनऊ से की गई। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को 45 हजार रुपये की घूस लेते पकड़े जाने का दावा मंगलवार रात ही सीबीआई ने किया था। दोनों को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। कछौना निवासी सीमा देवी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन किया था। उद्योग विभाग ने योजना का लाभ दिए जाने की संस्तुति की थी। उनकी फाइल बैंक ऑफ बड़ौदा की कछौना शाखा में स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। योजना के तहत उन्हें पांच लाख रुपये का ऋण मिलना था। सीमा देवी ने सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि बैंक प्रबंधक पियूष कुमार ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी के माध्यम से ऋण लेने के बदले 45 हजार रुपये की मांग की है। सुरेश चौधरी बैंक के रिकवरी एजेंट भी हैं। इस पर सीबीआई की टीम ने मंगलवार को योजनाबद्ध ढंग से सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। दावा है कि उन्हें 45 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

छापे की जानकारी पर बैंक प्रबंधक मौके से भाग निकला था। सीबीआई की टीम ने उसे देर रात लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के मकानों पर भी सीबीआई की टीम ने तलाशी ली। सुरेश चौधरी के कछौना और पियूष कुमार के लखनऊ में आशियाना में स्थित आवास से बड़ी संख्या में दस्तावेज कब्जे में लिए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed