फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank loans were the active groups : DM

बैंक से सक्रिय समूहों को दिया जाए ऋण : डीएम

Wed, 26 Aug 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 26 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bank loans were the active groups : DM

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से ग्रामों में

विज्ञापन
गठित समूहों को बैंक से लिंकेज कराया जाना है। जिसको लेकर मंगलवार को विकास भवन में बैंकों के जिला समन्वयकों की कार्यशाला हुुई, जिसमें डीएम ने सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को बैंक से ऋण देने के निर्देश दिए और खाता खुलवाने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

विकास भवन में बैंक जिला समन्वयकों को निर्देशित करते हुए डीएम रमेश मिश्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से गठित स्वयं सहायता समूह का बैंक स्तर से क्रेडिट लिंकेज खाता खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह ग्रेडिंग सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों का बैंक बचत खाता खुलवाने की प्रक्रिया एवं खाता खुलवाने के लिए आवश्यक अभिलेखों को लेने के निर्देश बैंक जिला समन्वयक को दिए। समूहों को बैंक से क्रेडिट लिंकेज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि स्वयं सहायता समूह छह महीने सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, नियमित रूप से बैठकें करने, आंतरिक लेेन देन करने, समय से ऋण वापसी एवं लेखांकन पुस्तिकाओं का समय से लिखना तथा जिनके समूह का बेसिक माड्यूल प्रशिक्षण में हो गया हो उन समूहों को बैंक से ऋण दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने समूहों को नियमानुसार बैंक ऋण देने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता, डीसी एनआरएलएम राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव और अग्रणी जिला प्रबंधक पीके सिंह आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed