फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank employees claim to grab 9 lakhs from KCC account

बैंककर्मियों पर केसीसी खाते से नौ लाख हड़पने का आरोप

Thu, 10 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 10 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bank employees claim to grab 9 lakhs from KCC account
एसपी कार्यालय में फरियाद लेकर आई गंगादेवी व उसके पुत्र - फोटो : amarujala

हरदोई।  महिला ने बैंककर्मियों पर केसीसी खाते से 12 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया। इंतखाब निकालने पर पीड़िता को जानकारी हुई। उसने बैंक जाकर शिकायत की। जिस पर उसे सही जानकारी नहीं दी गई। पीड़ित मां-बेटे एक माह से दोषियों पर कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे। सुनवाई न होने पर गुरुवार को एसपी विपिन मिश्रा को प्रार्थना-पत्र दिया।

विज्ञापन


माधौंगज कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी रामसनेही की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी गंगादेवी व दो पुत्र प्रेमकुमार, रोहित के नाम करीब 12 बीघा जमीन है। गंगादेवी ने बताया गांव निवासी युवक जून में उसके घर आया था। युवक ने उसे केसीसी के माध्यम से लोन दिलाने का झांसा दिया था। युवक ने अपने घर बुलाकर कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए थे।
विज्ञापन


यूनियन बैंक की शाखा से लोन दिलाने की बात कही। उसके बाद 2 जून को उसके पुत्र रोहित को 1 लाख, प्रेम को 2 लाख रुपये दिए थे। जब पीड़िता अपना इंतखाब निकालने गई तो पता चला कि उसकी जमीन पर 12 लाख रुपये लोन निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि शाखा प्रबंधक और फील्ड आफीसर की मिलीभगत से युवक ने केसीसी खाते से नौ लाख रुपये हड़प लिए। जब वह शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पहुंची उन्होंने उसे जानकारी देने से इनकार कर दिया। पीड़िता एक माह से थाने के चक्कर काट रही है। थाने में भी उसकी नहीं सुनी गई। गुरुवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed