फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bani-B, Atrauli-B and Mahuadanda registered victory

Hardoi News: बनी-बी, अतरौली-बी और महुआडांडा ने दर्ज की जीत

Tue, 20 Jan 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bani-B, Atrauli-B and Mahuadanda registered victory
फोटो- 19- टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन


टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच खेले गए तीन मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। आजाद हिंद क्रिकेट क्लब बनी के मैदान पर खेले जा रहे बनी प्रीमियम लीग टूर्नामेंट में सोमवार का दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। दिन भर चले तीन मैचों में बनी-बी, अतरौली-बी और महुआडांडा की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करते हुए अगले दौर के लिए टूर्नामेंट में जगह बनाई।

बनी प्रीमियम लीग टूर्नामेंट में पहले मैच में बनी-बी टीम के कप्तान मयंक सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। मैदान पर उतरी टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट खोकर 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिरईखेड़ा के कप्तान गोलू की टीम ने 7.3 ओवर में ही 81 रन पर ऑल आउट हो गई। बनी-बी की टीम ने 67 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ी सोनू रावत को 71 रन व दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। दूसरे मैच में अतरौली-बी के कप्तान अभिषेक सिंह ने टॉस जीतकर छतिहा-बी के कप्तान माेनू तोमर की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने आई छतिहा-बी टीम ने सभी विकेट खोकर निर्धारित 12 ओवरों में 126 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उतरी अतरौली-बी टीम ने 8.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अतरौली-बी के कुलदीप को 61 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरे मैच में महुआडांडा के कप्तान अंकित ने टॉस जीता और बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 118 रन बनाए। लक्ष्य प्राप्त करने उतरे समसासुर के कप्तान राममिलन की टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 99 रन ही बना सकी और महुआडांडा टीम से 19 रनों से मैच हार गई। अंकित यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। प्रशांत त्रिपाठी, सौरभ सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, विनय सिंह, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed