{"_id":"5ee65a718ebc3e433f0b3f81","slug":"bajat-ke-aabhav-me-nirmad-ruka-hardoi-news-knp565542769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट का अभाव : सुस्त हुआ अग्रिशमन केंद्र का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट का अभाव : सुस्त हुआ अग्रिशमन केंद्र का निर्माण कार्य
विज्ञापन
फोटो-23- ग्राम गौरखेड़ा में अग्रिशमन केंद्र का निर्माण कार्य करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। तहसील मुख्यालय के गौरखेड़ा गांव में बन रहे अग्निशमन केंद्र का निर्माण समय पर पर्याप्त बजट न मिल पाने के कारण धीमा हो गया है।
अधिकारियों का कहना है कि बजट मुहैया कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
शासन ने 2019 में अग्निशमन केंद्र के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इसके बाद ग्राम गौरखेड़ा में भूमि चिन्हित कर काम शुरू करा दिया गया है। निर्माण के लिए 8 करोड़ 32 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। बजट की एक किस्त जारी होने के बाद निर्माण इकाई पुलिस आवास निगम लिमिटेड ने दस माह पूर्व निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। लॉकडाउन के बाद समय पर किस्त जारी न किए जाने के कारण निर्माण कार्य सुस्त हो चला है। निर्माण संस्था के जेई श्रीप्रकाश ने बताया कि पहली किस्त के रूप में निर्धारित चार करोड़ रुपये में से अभी तक दो करोड़ रुपये ही जारी हुए हैं। प्राप्त बजट के सापेक्ष अग्निशमन केंद्र के मुख्य प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा करा लिया गया है। गैराज की डबल स्टोरी बिल्डिंग के साथ ही कर्मी आवासों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बताया कि बजट की दूसरी किस्त के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। बजट मिलने पर निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा।
अब तक नहीं हो सका विद्युत कनेक्शन
सवायजपुर। पुलिस आवास निगम के जेई श्रीप्रकाश नेे बताया कि निर्माणाधीन साइड पर विद्युत कनेक्शन के लिए काफी पहले ही आवेदन किया जा चुका है। कनेक्शन न मिलने के कारण यहां जनरेटर चलाकर रोशनी व पानी की व्यवस्था की जा रही है। वहीं सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई रामकृपाल ने बताया कि कनेक्शन के लिए आवेदन मिलने के बाद उन्होंने स्टीमेट भेज दिया है। अग्रिशमन विभाग की ओर से अभी तक धनराशि नहीं जमा कराई है, जिसके चलते कनेक्शन नहीं दिया जा सका है।