{"_id":"58960f704f1c1b953fe8206d","slug":"baiken-bhidin-yuvak-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
मोर्चरी हाउस पर रोती बिलखतीं महिलाएं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरदोई-लखनऊ रोड पर खजुरमई तिराहे के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है। सिर के बल गिरने से एक युवक का हेलमेट टूट गया। हादसे में जान गंवाने वाला युवक बाइक पर पीछे बैठा था और हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कलियानी गांव निवासी रामभजन की बेटी बघौली थानाक्षेत्र के कोडवा में धर्मेंद्र को ब्याही है। शुक्रवार को धर्मेंद्र के घर कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने उसका साला कौशल (30) भी आया था। शुक्रवार शाम को ही धर्मेंद्र के भाई उदयपाल (25) को दिल्ली जाना था। शाम को कौशल बाइक से उदयपाल को हरदोई बस स्टेशन छोड़ने आ रहा था।
विज्ञापन
बाइक उदयपाल चला रहा था और हेलमेट लगाए था। हरदोई-लखनऊ रोड पर खजुरमई तिराहे के पास सामने से आई बाइक ने उदयपाल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उदयपाल व कौशल के अलावा दूसरी बाइक पर सवार बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अमित (25) पुत्र कीर्तिभाल घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जेब में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन उदयपाल को मौके से ही लखनऊ ले गए, जबकि कौशल और अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कौशल को मृत घोषित कर दिया। कौशल के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। सिर के बल गिरने से अमित का हेलमेट टूट गया। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। पुलिस ने कौशल के शव का पोस्टमार्टम कराया।