फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Badra lashed to zoom

झूम के बरसे बदरा, फसलों को आक्सीजन

Sun, 20 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Badra lashed to zoom

पिछले लंबे समय से झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए लोगों

विज्ञापन
को रविवार को अचानक आए बादलों ने निराश नहीं किया। करीब डेढ़ घंटे तक बरसे बादल गरज गरज कर बरसते रहे। करीब 30 मिमी पानी बरस गया। इससे शहर में जहां कुछ देर के लिए सड़काें से लेकर गलियों में जल भराव हुआ और यातायात ठहरा रहा वहीं प्यासे खेतों की किसी हद तक पानी की आस पूरी हुई और झुलस रही फसलों को आक्सीजन मिल गया।

रविवार को अचानक करीब दो बजे बादल गरजने के साथ ही बरसने लगे। इससे पहले तेज धूप के बीच लोग उमस और पसीना निकालू गर्मी से परेशान थे कि अचानक हुई बारिश से वातावरण में ठंडक आने के साथ ही बारिश तेज हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई।

कुछ देर काफी तेज गति से बारिश होने से शहर के घंटाघर रोड, सुभाषनगर, एमजी रोड समेत कई मार्गों एवं गलियों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात भी ठहरा रहा, पर कुछ देर बाद ही जैसे बारिश की गति धीमी पड़ी तो गलियों एवं सड़कों पर जमा पानी निकल गया। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से किसानों ने काफी हद तक राहत की सांस ली।

हालांकि, सितंबर माह में अपेक्षित सामान्य बारिश 130 मिमी के सापेक्ष अभी तक  करीब 40 फीसदी बारिश हुई, पर इसके बाद भी इस बारिश को लेकर कुछ राहत महसूस की जा रही। पिछले लंबे समय से धान, मक्का, गन्ना आदि की सिंचाई के लिए किसानों को परेशान होकर निजी संसाधनों से फ सलों की सिंचाई करनी पड़ रही है।

रविवार की बारिश ने किसी हद तक फसलों एवं किसानों को राहत दी है। यह अलग बात है कि बारिश लेट एवं अपेक्षा से कम होने के चलते अभी भी फसलों के लिए बारिश की दरकार बनी हुई है। सामान्य औसत बारिश से कम बारिश होने के चलते कृषि क्षेत्र में निराशा स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed