फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   badi bajar closed in unlock

बड़ी बाजार बंद, मजदूरी कर रहे, फेरी लगा कर काट कर रहे दिन

Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
badi bajar closed in unlock
पांच माह पूर्व कुछ इस तरह सजी नजर आती थी पुरानी बड़ी बाजार। संवाद - फोटो : HARDOI
पिहानी (हरदोई)। अनलॉक प्रक्रिया के तहत सभी जगह दुकानें खुल रहीं हैं। जिले में केवल साप्ताहिक लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहती हैं। लेकिन पिहानी में लगने वाली बड़ी बाजार अब भी बंद चल रही है। पांच माह से बाजार बंद होने के कारण सैकड़ों छोटे दुकानदार बेरोजगार हो गए। वह मजबूरी में फेरी लगाकर या मजदूरी कर गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कस्बे में लगभग सौ साल से मोहल्ला नागर स्थित स्थित मैदान पर बड़ी बाजार लगती आ रही है। सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को लगने वाली बड़ी बाजार क्षेत्र की प्रमुख बाजार है।
विज्ञापन

यहां सैकड़ों लोग दुकानें लगाते हैं। मार्च में कोरोना संक्रमण के बाद पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया। इसके बाद बाजार बंदी हो गई। जून में सरकार ने अनलॉक लागू किए जाने के साथ ही बाजारों को सशर्त खोलने की अनुमति जारी कर दी। अनलॉक टू व थ्री में बाजार खोलने को लेकर कई प्रकार की रियायतें भी दी गईं। लेकिन कस्बे की बड़ी बाजार नहीं खोली गई। देखते-देखते पांच माह गुजर गए लेकिन बाजार पर आज भी बंदी प्रभावी है। ऐसे में यहां दुकानें लगाने वाले परेशान हैं। जीवन यापन के लिए कई छोटे दुकानदार मजदूरी कर व गांव-गांव फेरी कर सामान बेच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से फिर बाजार खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे किसानों के लिए वरदान रही बाजार
पिहानी क्षेत्र में हरी सब्जियां व फल उपजाने वाले छोटे किसानों के लिए भी कस्बे की पुरानी बड़ी बाजार मुफीद थी। वह फुटकर में अपनी उपज यहां लाकर बेचते थे। बाजार बंद होने के बाद से उन्हें फुटकर उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि कई जगह नियम व शर्तों के साथ ही छोटी बाजारें लग रहीं हैं। अगर यहां भी बाजार खुलने की अनुमति मिल जाए तो उन्हें काफी राहत मिलेगी।
बाजार क्यों नहीं खुल रही, जानकारी नहीं
जरूरी शर्तों के साथ सभी बाजार खोलने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बड़ी बाजार क्यों नहीं खुल रही है, उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। पूरा प्रकरण संज्ञान में आया है, वह इस बारे में पिहानी कोतवाल व अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही आदेश जारी करेंगे। - अतुल प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम शाहाबाद, प्रशासक नगर पालिका पिहानी
- पुरानी बाजार में दुकान लगाने वाले मोहल्ला नागर निवासी आरिफ ने बताया कि बाजार बंदी के कारण घर में ही सब्जी की छोटी सी दुकान रख ली है। मोहल्ले के ही लोग जो सब्जी खरीदते हैं, उसी से थोड़ी बहुत आमदनी हो जाती है लेकिन ये नाकाफी है। प्रशासन को बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए, इससे लोगों को रोजगार वापस मिल जाएगा।
- कस्बे के मोहल्ला खुरमुली निवासी वसीम खां ने बताया कि वह बाजार में पिछले कई साल से दुकान लगा सब्जी बेचकर जीवन यापन कर रहे थे। बाजार बंदी ने धंधा चौपट कर दिया है। अब बच्चों के साथ फेरी लगाकर परिवार चला रहे हैं। इससे पर्याप्त आमदनी भी नहीं हो पा रही है।
- मोहल्ला कछियाना निवासी खिल्लू ने बताया कि बाजार न खुलने के कारण दुकान नहीं लग पा रही है, इससे उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। कहा कि जिला प्रशासन को छोटे दुकानदारों की स्थिति को समझना चाहिए और जल्द बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
- मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी गया प्रसाद ने बताया कि वह कई सालों से बड़ी बाजार में दुकान लगाते चले आ रहे हैं। बाजार में सप्ताह में दो बार ही दुकान लगती थी, लेकिन अच्छी दुकानदारी हो जाती थी। बंदी के कारण बाजार बंद है, जिससे काम पूरी तरह से ठप है। घर से ही थोड़ी बहुत सब्जी बेचकर काम चला रहे हैं।

- मोहल्ला नागर निवासी शहजादे लाल राठौर ने बताया कि वह अरसे से बाजार में दुकान लगाकर चावल बेचते थे। बाजार बंदी के चलते दुकान नहीं लग रही। ऐसे में परिवार पालने के लिए खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed