फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ' Backwardness so far gone now '

‘पिछड़ापन दूर हो तो हटे आरक्षण’

Wed, 24 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
' Backwardness so far gone now '

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार

विज्ञापन
को अधिकार बचाओ जनचेतना यात्रा का स्वागत किया गया। प्रदेश के तमाम जनपदों से होकर दोपहर में शहर में दाखिल हुई यात्रा का बिलग्राम चुंगी पर स्वागत किया गया और बाद में डा. अंबेडकर विद्यालय में आरक्षण पर एक जनसभा भी हुई।

सभा में आरक्षण को खत्म न करने की अपील की गई। गाजीपुर से 12 जून को शुरू हुई अधिकार बचाओ जनचेतना यात्रा कई जिलों से होते हुए जिले में पहुंची। बिलग्राम चुंगी पर यात्रा के साथ आए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आरपी सिंह का जिलाध्यक्ष अजातशत्रु ने जोरदार स्वागत किया।

बिलग्राम चुंगी के बाद से शहर के तमाम मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा हर्ष नगर स्थित डा. अंबेडकर विद्यालय पहुंची। जहां आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण शासन-प्रशासन में प्रतिनिधित्व का मामला है। इसका आधार सामाजिक एवं शैक्षिक पिछड़ापन है।

कहा कि जब तक सामाजिक व शैक्षिक पिछड़ापन समाप्त नहीं हो जाता, तब तक आरक्षण को समाप्त नहीं किया जा सकता और इसी प्रकार लागू रखा जाना चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के मामलों में क्रीमीलेयर व सीमा निर्धारित की गई है वह असंवैधानिक है, जबकि कुछ प्रदेशों में आरक्षण का प्रतिशत 50 प्रतिशत से ऊपर है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. एमपी सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सुबेदार राजभर, जोन कोआर्डिनेटर बांदा विजय बहादुर, श्रीपाल, आरएस बंधु, एबी लाल, अशोक सेन, हरिश्चंद्र आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बताया कि आरक्षण बचाओ जनचेतना यात्रा का समापन 29 जून को गाजियाबाद में जनसभा के साथ किया जाएगा, जिसमें सभी से पहुंचने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed