{"_id":"5f0b41078ebc3e63b956e7bf","slug":"baccho-ko-pilaya-jahar-phir-khud-piya-hardoi-news-knp5708180178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों को पिलाने के बाद किसान ने पिया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बच्चों को पिलाने के बाद किसान ने पिया कीटनाशक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के कैखाई गांव में निशक्त पिता की देखरेख को लेकर किसान दंपति के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने दो बच्चों को कीटनाशक पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
कैखाई निवासी वीरपाल (40) खेती करता है। उसके पिता प्रहलाद निशक्त हैं। पिता की देखरेख को लेकर रविवार की दोपहर वीरपाल का पत्नी प्रीती से विवाद हो गया। गुस्से में आकर वीरपाल ने आंगन में खेल रही बच्ची पलक (4) और पुत्र सुबोध (7) को गोद में उठा लिया और कमरे में चला गया। वीरपाल के मुताबिक कमरे में धान में डालने वाला कीटनाशक रखा था। यही कीटनाशक उसने गुस्से में अपने दोनों बच्चों को पिला दिया और फिर खुद भी पी लिया। पीछे से कमरे में पहुंची पत्नी प्रीती ने यह सब देख लिया और एंबुलेंस को फोन कर शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां तीनों को भर्ती कर उपचार शुरू किया। डॉ. शेर सिंह ने बताया कि तीनों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन जहरीला पदार्थ होने के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।