{"_id":"cb12e71accb36009b573bf9707f2d5e8","slug":"ba-first-was-the-winner-of-kabaddi-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में बीए प्रथम की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में बीए प्रथम की टीम रही विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या डिग्री कालेज में चल रहे युवा महोत्सव के
विज्ञापन
दौरान चौथे दिन शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ, जिसमें
बीए प्रथम की छात्राओं ने बीए द्वितीय की टीम को पछाड़ प्रथम स्थान पर
कब्जा कर लिया। वहीं भाला फेंक में हेमा सिंह ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमा
लिया।
युवा महोत्सव के चौथे दिन आर्य कन्या डिग्री कालेज में बीए प्रथम व द्वितीय की टीम के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बीए प्रथम की टीम विजेता रही। भाला फें क प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय की हेमा सिंह द्वितीय स्थान पर एवं नेहा वर्मा तीसरे स्थान पर रही।
निर्णायक मंडल में अर्चना जिंदल एवं डा. आशा मिश्र शामिल थे। इसके बाद रंगोली व अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर सुधा, द्वितीय स्थान पर सपना द्विवेदी, तीसरे स्थान पर संगीता गुप्ता रही।
इसके अलावा नीता आर्या के निर्देशन में कलश सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें नैंसी गुप्ता प्रथम, दिव्यांशी रस्तोगी द्वितीय एवं अनामिका तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।