फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Awakened the power department, seemed new poll

जागा बिजली विभाग, लगने लगे नए पोल

Fri, 17 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 17 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Awakened the power department, seemed new poll
खंभा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। करीब दो दशक पहले शहर में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए खंभे अब जर्जर हो चुके हैं। नीचे से गल चुके खंभे तारों के सहारे खड़े हैं, जो आबादी के लिए खतरा भी बन गए। अमर उजाला में खबर का प्रकाशन होने के बाद बिजली विभाग ने सिनेमा रोड पर तीन जर्जर खंभों को बदलने का काम शुरू करा दिया। जबकि अन्य खंभों को भी बदलने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए करीब 20 वर्ष पहले राजीव गांधी शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत काम कराया गया। जिसमें शहर भर में करीब 5559 खंभे बदले गए। इन्हीं खंभों के सहारे कहीं एलटी तो कहीं एचटी लाइन निकाली गई।
विज्ञापन


दो दशक पहले लगे खंभों में से तमाम की स्थिति अब जर्जर हो चुकी है। तारों को बिछाने के लिए लगे खंभे अब खुद तारों के सहारे ही खड़े हैं। ऐसे में शहर की सवा लाख आबादी पर हर वक्त मौत भी मंडराती रहती है। जर्जर खडे़ खंभों के संबंध में आठ जून को अमर उजाला में खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया गया। जिसको संज्ञान में लेकर अब बिजली विभाग ने जर्जर खंभों को हटाने का प्रस्ताव तैयार कर काम भी शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमा रोड पर तीन जर्जर खंभों को बदलने का काम कराया जा रहा है। सिनेमा रोड पर बस बिल्डिंग के सामने और उसके आगे के दो अन्य जर्जर खंभों को बदला जा रहा है। विभाग ने खंभों को खड़ा कर दिया है और अगले दो से तीन दिन में तारों को भी बिछा दिया जाएगा। उपखंड अधिकारी दिलीप यादव ने बताया कि शहर में अन्य स्थानों पर भी लगे जर्जर खंभों का भी प्रस्ताव बनाया गया है सामग्री मिलते ही खंभे बदलवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed