{"_id":"5fc5399f8ebc3e9ba007dddb","slug":"avval-alla-noor-upaaya-khudarat-ke-sab-bande-hardoi-news-knp597266111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्वल अल्ला नूर उपाया खुदरत के सब बंदे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्वल अल्ला नूर उपाया खुदरत के सब बंदे..
विज्ञापन
फोटो-2- गुरु पर्व पर गुरुद्वारे में सबद कीतर्न के दौरान मौजूद श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को जिले के गुरुद्वारे में श्रद्धा व आस्था की गंगा से लोग सराबोर नजर आए। नगर स्थित नई बस्ती के गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब के दरबार को फूलों से सजाकर श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन किया। श्रद्धालुओं ने सर्व समाज कल्याण की कामना कर मत्था टेका और लंगर छका।
नई बस्ती स्थित गुरुद्वारे में मुख्य ग्रंथी कुलवंत सिंह ने जत्थे के साथ सबद गुरुवाणी का भजन कीर्तन किया गया। उन्होंने गुरु नानकजी के बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प श्रद्धालुओं को दिलाया। उन्होंने गुरुनानक जी के जीवन के विविध प्रसंगों के माध्यम से चिंतन, चरित्र और व्यवहार का संदेश दिया। उपस्थित संगत ने भी भजनों से भाव विभोर कर दिया।
भजन गाया कि सतगुरु नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जग चानन होआ, ज्यो कर सूरज निकलया, तारे छपे अंधेर पलोया। प्रबंधक कमेटी की ओर से जोगिंदर सिंह गांधी ने गुरुपर्व की बधाई देकर धर्मों को सद्भाव में बंधने की प्रेरणा दी। इस मौके पर खडग़ पाल सिंह, दलजीत सिंह, दलवीर सिंह, प्रतिपाल सिंह, मनवीर सिंह, रविंदर सिंह, चरनजीव सिंह, लखवीर सिंह, धनरूप जेठानी, शेर सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरु पर्व के मौके पर गुरुद्वारे में आयोजित लंगर में सेवा कार्य करने वालों की होड़ लगी रही। बड़े और महिलाओं से लेकर नन्हें बच्चे तक सेवा कार्य में लगे रहे। लंगर के दौरान श्रद्धालुओं ने भोजन वितरण करने में व रोटियां सेंकने का कार्य किया। इस सेवा कार्य में सिक्ख समुदाय के लोगों के साथ ही अन्य धर्मों के श्रद्धालु भी मौजूद रहे। जिन्होंने लंगर में सेवा कार्य किया और अपनी आस्था प्रकट की।
प्रबंधक कमेटी के जोगिंदर सिंह गांधी ने बताया कि उनके जीवन में यह पहली दफा है कि इस बार प्रभात फेरी कोरोना संक्रमण के चलते नहीं निकाली जा सकी। यहां तक कि लंगर भी वृहद स्तर पर नहीं किया गया।