{"_id":"e63fb3ea442089073eace0541c1c5f20","slug":"auto-rickshaw-drivers-bullying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा चालकों की दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शा चालकों की दबंगई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफार्म के बाहर ही ऑटो रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के परिसर में ऑटो रिक्शा चालकों के लिए भले ही स्थान नियत कर दिया गया है लेकिन चालकों की मनमानी के आगे सभी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गई हैं। सरकुलेटिंग एरिया को वन-वे करने के साथ ही ऑटो रिक्शों के खड़े होने का स्थान बनाया गया है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ऑटो चालकों द्वारा वाहनों को मनमाने ढंग से खड़ा किया जाता है।
जिससे लोगों को प्लेटफार्म तक आने जाने में परेशान होना पड़ता है। स्टेशन परिसर में आडे़ तिरछे वाहन और ऑटो रिक्शा खड़े होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी ट्रेन के आने के बाद यात्रियों को लेने के चक्कर में ऑटो चालक रास्ता जाम कर देते हैं।
विज्ञापन
जिससे ट्रेन पकड़ने की जल्दीबाजी यात्रियों को चोट भी लग जाती है। नियत स्थान होने के बावजूद आड़े तिरछे ऑटो रिक्शा खड़े होने के बावजूद स्टेशन के अधिकारी ध्यान नहीं द रहे हैं।