Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Audio accuses ACMO of demanding one lakh rupees

एसीएमओ पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगा ऑडियो किया वायरल

Fri, 26 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Audio accuses ACMO of demanding one lakh rupees
बिलग्राम (हरदोई)। प्राइवेट चिकित्सक ने एसीएमओ पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए ऑडियो और वीडियो वायरल किया है। हालांकि वीडियो में कुछ नहीं दिख रहा है, लेकिन ऑडियो में एक लाख रुपये के लेनदेन की बात आई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ये रुपये किस बात के लिए मांगे या देने के लिए कहे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिलग्राम में सांडी रोड पर न्यू लखनऊ हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर है। 24 नवंबर को यहां इलाज कराने आई श्वेता नाम की महिला की हालत बिगड़ गई थी। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ में उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पति सुशील ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों से भी शिकायत की थी। बाद में अस्पताल पर कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन

अब अस्पताल संचालक डॉ. वसीम अहमद ने एक वीडियो/ऑडियो वायरल किया है। डॉ. वसीम का दावा है कि वीडियो में एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल मामले को रफा-दफा करने के लिए एक लाख रुपये मांग रहे हैं। बताया कि यह वीडियो 21 जनवरी 2021 का है। वीडियो और ऑडियो में कथित एसीएमओ पीड़ित पक्ष से विभाग और न्यायालय से बाहर सुलह समझौता करने और एक लाख रुपये देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल ने सभी आरोपों को गलत बताया। कहा कि उन्होंने रुपये नहीं मांगे, लेकिन पीड़ित पक्ष के साथ समझौता करने और पीड़ित पक्ष को रुपये देने की बात कही थी। खास बात यह है कि इस प्रकरण की शिकायत किसी भी अधिकारी से अब तक दर्ज नहीं कराई गई है। ऑडियो और वीडियो को मीडिया के जरिये वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed