{"_id":"601d88fb8ebc3e4c8a3650b8","slug":"attempted-self-immolation-in-lucknow-with-family-to-save-house-hardoi-news-knp6100303169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बचाने को परिवार समेत लखनऊ में किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बचाने को परिवार समेत लखनऊ में किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
मौके पर अभिलेख देखते एसडीएम सदर सौरभ दुबे, तहसीलदार रामवीर सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा निवासी एक परिवार के सात लोगों के लखनऊ के लोक भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव, एसडीएम सदर सौरभ दुबे, तहसीलदार सदर रामवीर सिंह धन्नूपुरवा पहुंचे और मौके पर पैमाइश कराई। पीड़ित राजाराम के मुताबिक धन्नूपुरवा में वह परिवार के साथ 40 साल से मकान बनाकर रह रहा है।
आरोप है कि जनपद निवासी उन्नाव में तैनात एक अधिकारी ने अपनी पत्नी के नाम उक्त भूमि होने का दावा करते हुए मकान गिरवाने के लिए दबाव बनाया। राजाराम का कहना है कि उसके आसपास के कई मकान जेसीबी से पहले ही गिराए जा चुके हैं।
उसने मकान खाली करने से इनकार कर दिया तो उसके मकान के चारों ओर जेसीबी से खुदाई करा दी गई। एसडीएम सदर सौरभ दुबे से जब पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि रिपोर्ट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
दो साल से चल रहा है विवाद
संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) नवीन अरोरा के मुताबिक पीड़ित परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि प्रधान ने उसे 40 साल पहले जमीन दी थी। इस पर दो साल पहले विवाद शुरू हुआ है।
इस संबंध में हरदोई के दिवानी न्यायालय में दो साल से मुकदमा भी चल रहा है। राजस्व अधिकारी पीड़ित के पक्ष में कोई रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। जेसीपी ने बताया कि इस संबंध में हरदोई पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना दी गई है।
वहीं, लोक भवन व विधान भवन के सामने आत्मदाह के प्रयास के कारण सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जेसीपी ने आत्मदाह करने वाले परिवार को सुरक्षित बचाने वाले तीन उपनिरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी, पांच आरक्षी व दो महिला आरक्षी को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

मौके पर पुलिस और राजस्व टीम को मिली जेसीबी। संवाद- फोटो : HARDOI