{"_id":"61b63d0a900a5a3c0336c808","slug":"attack-with-knife-on-man-hardoi-news-knp669201264","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाहना देने गए युवक की गर्दन पर चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलाहना देने गए युवक की गर्दन पर चाकू मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रई में शनिवार शाम गालीगलौज का उलाहना देने गए युवक की गर्दन पर सिरफिरे ने चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रई निवासी विपिन (30) ने बताया कि शनिवार शाम वह गांव से टहलकर घर आ रहा था। इसी दौरान गली में ठेली लेकर निकल रहे रामजी ने उससे ठेली में धक्का लगाने की बात कही। विपिन ने धक्का लगाने से मना करने दिया। जिस पर रामजी गालीगलौज करने लगा। विपिन उसके घर उलाहना देने पहुंच गया।
जहां पर रामजी के पिता किशोरी, भाई पंकज, बबलू मारपीट करने पर आमादा हो गए। इस बीच रामजी ने उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। विपिन जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को देकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने हालात नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।