फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Atrauli Kotdar's husband threatened Kotdars, audio goes viral

Hardoi News: अतरौली कोटेदार के पति ने कोटेदारों को दी धमकी, ऑडियो वायरल

Tue, 30 Jul 2024 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Atrauli Kotdar's husband threatened Kotdars, audio goes viral
भरावन। अतरौली कोटेदार के पति ने वाउचर के नाम पर रुपये न देने वाले कोटेदारों को धमकाया। किसी ने इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ऑडियाे में कोटेदार का पति खुद को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) का खास बता रहा है। वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में अतरौली कोटेदार के पति और विकास खंड भरावन क्षेत्र के एक कोटेदार के बीच बातचीत हो रही है। अतरौली का कोटेदार पति कह रहा है कि जिला पूर्ति अधिकारी हरदोई ने सीधा हमको वाउचर दिये हैं, जो कोटेदार रुपया नहीं देगा उसकी लिस्ट बनाकर दे दूंगा। रुपया न देने वालों को इसके बाद देख लेंगे। राजा बाबू ने मेरे साथ गड़बड़ी की है, उनका कोटा दो माह में सस्पेंड करा दूंगा।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक सुमित सिंह ने अतरौली दुकान पर बाल्टी रखकर खाद्यान्न घटतौली करने की जांच की थी। इन्हें आदमी बनाकर भेज दिया है। अब भरावन का चार्ज लेने से सभी इंस्पेक्टर डर रहे हैं। भरावन में जो इंस्पेक्टर आता है वह सलाम करके गया है। कह रहा है कि जिस माह में कोटे से 50 हजार रुपया नहीं बचेगा तो, कोटा छोड़ दूंगा। क्षेत्र के कई कोटेदारों की मशीन लेकर राशन वितरण करता हूं, सभी ने राशन दे दिया है पर, राजाबाबू ने राशन नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र में चर्चा है कि अन्य कोटेदारों की मशीन लेकर वितरण दिखाकर गोलमाल और वाउचर के लिए रुपये वसूल लिए जाने पर अब तक कार्रवाई भी नहीं हुई। जिला पूर्ति अधिकारी कमलनयन ने बताया कि वायरल ऑडियो की जानकारी है। दो दिन में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed