{"_id":"583336614f1c1bba06b3a666","slug":"atms-at-banks-grew-at-reduced-congestion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में घटी पर एटीएम पर बढ़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में घटी पर एटीएम पर बढ़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिनेमा रोड पर स्टेट बैंके के एटीएम पर लगी लंगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नोट बंदी की संकट के बाद बैंकों में बढ़ी स्थिति सामन्य होने के बाद भीड़ अब दिन प्रतिदिन घटती जा रही है तो वहीं कई एटीएम के दगा देने के बाद शेष एटीएम में लाइन का लगना जारी है। दूसरी ओर लोगों के पास नई करेंसी आने के बाद बाजारें एक बार फिर से गुलजार दिखने लगी हैं।
विज्ञापन
जैसे-जैसे बैंकों में नो करेंसी के बोर्ड हटते जा रहे हैं वैसे-वैसे बैंकों के बाहर लाइनें छोटी होती दिख रही हैं। सोमवार को भी शहर की बैंकों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। महात्मा गांधी मार्ग स्थित बैंक में जहां पूरे दिन गेट के बाहर लाइन नहीं लगी।
विज्ञापन
जबकि देर शाम तक जमा निकासी जारी रही वहीं मुख्य डाकघर में भीड़ न के बराबर दिखी। जबकि महात्मा गांधी मार्ग पर ही पंजाब नेशनल बैंक के बाहर तक ग्राहकों की लाइन दोपहर को कई कई बार लंबी होती दिखी। जो कुछ देर बाद समाप्त हो गई।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों की माने यदि बैंकों में लगातार करेंसी बने रहे तो नोटों का संकट किसी तरह से नहीं रह जाएगा। चंद दिनों बाद ही स्थिति बैंकों में बिल्कुल सामान्य हो जाएगी।
इधर शहर के कई एटीएम ने सोमवार को एक बार फिर से लोगों को दगा दिया जिसके बाद अन्य एटीएम की दौड़ लगाने के बाद चालू एटीएम के बाहर लाइन लगती दिखाई दी। सिनेमा चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम ने सेामवार केा भी पैसा नहीं दिया और बंद रहा। इसके अलावा अन्य एटीएम भी बंद दिखे।