{"_id":"615b2e2c8ebc3e61ef7d2939","slug":"at-fealth-camp-32-persons-donated-blood-hardoi-news-knp6562681131","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडीला रक्तदान शिविर में 32 बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडीला रक्तदान शिविर में 32 बने महादानी
विज्ञापन
फोटो-101-संडीला सीएचसी में अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते एसडीएम मनो?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वयं सेवी संगठनों के सहयोग से संडीला सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संडीला ईओ, सीएचसी अधीक्षक समेत 32 लोगों ने अनजानों के लिए रक्तदान कर महादानियों में अपना नाम शुमार कर लिया।
फीता काटकर शिविर का शुभारंभ करते हुए उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रक्त की असल कीमत वही समझता है जिसे जिंदगी में अपने लिए या अपनों के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। सभी को समय समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। एसडीएम ने रक्तदानियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। नगर पालिका परिषद के ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कर्मचारियों, अधिकारियों व ठेकेदारों के साथ रक्तदान किया।
सीएचसी अधीक्षक डाक्टर शरद वैश्य ने रक्तदान कर शिविर का समापन किया और अक्षय तिवारी ने प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर भाजपा नेत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष महेंद कुमार सोनी, टीआरएस कांवेंट स्कूल की डायरेक्टर डॉ. विभा सिंह, गयाधर तिवारी, चरण सिंह, प्रमेश तिवारी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। संडीला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा नगर अध्यक्ष रितेश मेहरोत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरदोई विशाल अर्कवंशी ने भी रक्तदान किया।