फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aspiration reached the school committee chairman

कराही के स्कूल पहुंची आकांक्षा समिति अध्यक्ष

Tue, 30 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 30 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aspiration reached the school committee chairman
अनु वार्ष्णेेय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। एमडीएम में जहर की आशंका में खाना फेंकने के बाद से अभिभावक बच्चों को उच्च प्राथमिक स्कूल नहीं भेज रहे थे। अमर उजाला ने अभिभावकों में व्याप्त खौफ को लगातार विस्तार से प्रकाशित किया। इस पर सोमवार को आकांक्षा समिति अध्यक्ष अनु वार्ष्णेय ने स्कूल जाकर बच्चों और अभिभावकों से जानकारी ली। ज्यादातर बच्चों ने शिक्षिका आभा मिश्रा और शिक्षक अवनीश मिश्रा की शिकायत की। इस पर अध्यक्ष ने बीईओ को दोनों शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने करने को कहा।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका राधा शुक्ला और शिक्षिका आभा मिश्रा में उपस्थिति को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इस कदर बढ़ा कि एमडीएम में जहर मिलाने की धमकी तक दे डाली थी। जहर की आशंका में 24 अगस्त को एमडीएम फेंक दिया गया था। इसके बाद से ज्यादातर अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे थे। सोमवार को आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डा. अनु वार्ष्णेय उच्च प्राथमिक विद्यालय कराही पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि शिक्षिका आभा मिश्रा और शिक्षक अवनीश मिश्रा स्कूल में पढ़ाते नहीं हैं। यहां पर बताया गया कि दोनों टीचर पिछले दो वर्ष से अधिकतर अवकाश पर रहते हैं। इस पर अध्यक्षा ने खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता को दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए बीएसए को रिपोर्ट की संस्तुति करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कराही में अभिभावकों की चौपाल लगाई और कक्षा सात के बच्चों को पुस्तकें बांटी। उन्होंने अभिभावकों, प्रधान व शिक्षकों से कहा कि विद्यालय में हर माह की पांच तारीख को पैरेंट्स मीटिंग बुलाई जाए। इस मीटिंग में बच्चों के अभिभावक अवश्य आएं। उन्होंने मिड-डे मील की जानकारी ली। विद्यालय के कक्षों की टूटी फर्श व छत पर सीलन देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापक राधारानी शुक्ला को बीएसए को पत्र लिखने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले भोजन, फल वितरण की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया। कोटेदार ने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय से फीडिंग फार्म की रसीद प्राप्त होने के बाद ग्रामीणों को राशन वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed