फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ashu and Ranu met the Chief Minister and asked for gifts.

Hardoi News: मुख्यमंत्री से मिलकर आशू और रानू ने मांगी सौगातें

Thu, 12 Feb 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ashu and Ranu met the Chief Minister and asked for gifts.
 फोटो-24-मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक आशीष सिंह आशू, साथ में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्
मल्लावां/सवायजपुर। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। लखनऊ में हुई मुलाकात के दौरान माधवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से अर्जुनपुर पुल के लोकार्पण के लिए समय मांगा और चियासर घाट पर बनने वाले पुल के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया। विधायक आशीष सिंह आशू ने अपने क्षेत्र के चार मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू ने मुख्यमंत्री से चार मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत करने का अनुरोध किया। विधायक आशीष सिंह आशू ने बताया कि मुख्यमंत्री से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्याें पर चर्चा हुई। साथ ही गौरा से काल्हामऊ मिसिंग लिंक मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की। इसके अलावा जरसेनामऊ से भिक्कापुरवा मार्ग, बैफरिया से कौढ़ई मिसिंग लिंक मार्ग, कबीर बाबा देवस्थान से नेकपुरगांव तक सड़क निर्माण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने मार्गाें के निर्माण का प्रस्ताव जल्द मंजूर करने का आश्वासन दिया है। उधर, दूसरी ओर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने मुलाकात के दौरान गंगा नदी पर चियासर घाट में पुल निर्माण के लिए बजट जारी करने का आग्रह किया। श्रीमऊ, माननगला और बरसोहिया में विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने का आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की भी मांग की। अर्जुनपुर में रामगंगा नदी पर बने पुल का लोकार्पण करने के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed