{"_id":"ad6b9377348fbf004e4e102de25aa55d","slug":"ashish-vinawadini-worship-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीणावादिनी का पूजन कर मांगा आशीष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीणावादिनी का पूजन कर मांगा आशीष
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर शुक्रवार को जिले में स्कूलों और मंदिरों में मां सरस्वती का पूजन कर आशीष मांगा गया।
श्री गायत्री शक्तिपीठ अशराफ टोला में भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। हरिहर सिंह, भगवत शरण अवस्थी, निधि श्रीवास्तव की टोली ने पांच कुंडीय यज्ञ करवाया।
वसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए टोली नायक हरिहर सिंह ने बताया कि आज के दिन भगवती सरस्वती का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके अनुग्रह के लिए कृतज्ञता भरा अभिनंदन किया जाता है। इस मौके पर वसंत कुमार गुप्ता, आरएस शुक्ला, शिवशंकर , निर्मला शुक्ला, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, जयंक , राजबख्श, कैलाश नाथ मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। स्प्रिंग डेल्स किंडर गार्टेन स्कूल में स्प्रिंग डे धूमधाम से मनाया गया।
वसंत के रस को सरस्वती वंदना व फाल्गुनी गीत के माध्यम से बच्चों ने जाना। प्रधानाचार्य अदिति गौड़ ने बच्चों को वसंत ऋतु के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर विशेषकर, लावन्या, कोशिकी, भव्या, शिंकी, सूर्यांश, शौर्य, सार्थक, अनन्या, गुनगुन आदि मौजूद रहे। विद्या देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी पर सरस्वती जी की बच्चों व शिक्षकों ने वंदना की। प्रबंधक सुभाष चंद्र मिश्र, प्रधानाचार्या विभा मिश्रा, शिक्षिका दीपा शुक्ला, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल आजाद नगर के बच्चों ने भी वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों के द्वारा सजाई गई झांकियों को शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। भगवान राम व लक्ष्मण की सजी झांकियों ने सभी को खूब लुभाया। झांकी आजाद नगर, डीएम चौराहा, पिहानी चुंगी से गुजारी गई। इस मौक पर प्रधानाचार्य एन सिंह सहित समस्त शिक्षक स्टाफ साथ रहा।
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रेलवेगंज प्रज्ञा पीठ पर भी गायत्री परिजनों ने काफी संख्या में एकत्र होकर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। इस दौरान समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए गायत्री यज्ञ में विशेष आहूतियां डाली गई। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन आरबी शर्मा ने वेद मंत्रों से मां सरस्वती की मूर्ति पर पूजन कराया। इस मौके पर नत्थू लाल, विजय बहादुर सिंह, गयाबख्श, कमल त्रिपाठी, एसपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। प्रगति नगर स्थित सरस्वती बाल गोपाल विद्यालय में भी बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक दयाराम सिंह राठौर, सुमन भटनागर, जूली पांडे आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम में पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी देने की जरूरत है इसमें शिक्षकों को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। वह शुक्रवार को शिशु मन्दिर के वार्षिकोत्सव मे बोल रही थी।
कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन मधु सिंह ने कहा कि संस्कार विहीन शिक्षा से विद्यार्थी का जीवन अपूर्ण है इसलिए बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी महत्वपूर्ण है इस दौरान विद्यालय में विशेष तौर से नौनिहालों को पूजा अर्चना के साथ शिक्षित करने की शुरूआत की गई। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नंदनी, अंकिता, मिन्नी, आकांक्षा, अनुराधा, ममता, खुशी, अरुण, उदय, संजीव आदि बच्चों ने नाटक,देश भक्त गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय के अध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता, प्रधानाचार्य मिथिलेश सिंह, परशुराम शुक्ला, आचार्य सर्वेश मिश्रा, अनुराग तिवारी, अजय अवस्थी, रेनू मिश्रा, शिखा सिंह समेत बडी संख्या शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।