फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Asha workers protested against non-payment of honorarium and problems

Hardoi News: मानदेय न मिलने और समस्याओं के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 08 Nov 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Asha workers protested against non-payment of honorarium and problems
फोटो 04: सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन देतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
भरावन। मानदेय न मिलने और समस्याओं का समाधान न होने से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सीएचसी पर प्रदर्शन के बाद अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता सीएचसी भरावन पर एकत्र हुईं। अधीक्षक को दिए गए नौ सूत्री ज्ञापन में कहा कि 15 नवंबर तक समस्या का समाधान करा लिया जाए। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर हड़ताल की जाएगी। आशा कार्यकर्ता किरन वाजपेई, सोनी, रीता मिश्रा, पूनम मिश्रा, रिंकी यादव, सोमवती, मुन्नी देवी ने ज्ञापन में बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर काम करती हैं। मानदेय का अस्पतालों से समय से भुगतान और सम्मान नहीं दिया जाता है। भरावन में मार्च, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर का मानदेय नहीं मिला है। सीएचओ के साथ किए गए काम का साल 2024 व 2025 का भुगतान नहीं मिला है। कार्यकर्ताओं की तरफ से आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी का काम किया जा रहा है, जिसका भुगतान भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांग की मानदेय 3,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया जाए। अधीक्षक ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय एसएनए पोर्टल से दिया जाना है। तकनीकी कारणों से भुगतान रुका है। शौचालय की व्यवस्था करा दी जाएगी, अन्य बिंदुओं के निस्तारण के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed